‘फैक्ट्री खूब फले-फूले और आगे बढ़े’-डिप्टी सीएम:मधुबनी में लेदर फैक्ट्री का उद्घाटन, बोले- 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

‘फैक्ट्री खूब फले-फूले और आगे बढ़े’-डिप्टी सीएम:मधुबनी में लेदर फैक्ट्री का उद्घाटन, बोले- 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मधुबनी के पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में सावी ग्लोबल फैशन प्राइवेट लिमिटेड लेदर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार अब बदल चुका है और रोजगार के लिए तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों से वापस लौटने और राज्य में रोजगार प्राप्त करने का आह्वान किया। 2 करोड़ 16 लाख लोगों को दिए बिजली कनेक्शन डिप्टी सीएम ने पंडौल औद्योगिक एरिया स्थित नवनिर्मित इस लेदर फैक्ट्री का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह फैक्ट्री खूब फले-फूले और आगे बढ़े। उन्होंने कामना की कि ऐसे और कारखाने स्थापित हों। उन्होंने इसे मधुबनी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिससे 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने पलायन रोकने के सरकारी प्रयासों का भी जिक्र किया। सम्राट चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले बिहार में केवल 17 लाख बिजली कनेक्शन थे। नीतीश-मोदी की डबल इंजन सरकार ने अब 2 करोड़ 16 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। नदियों की संरचना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च उन्होंने बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई के क्षेत्र में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया। पहले नेपाल से 1 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी आने पर उत्तर बिहार में बाढ़ आ जाती थी। बिहार सरकार ने कोसी, कमला, गंडक सहित अन्य नदियों की संरचना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब नेपाल से 6 लाख 48 हजार क्यूसेक पानी आने पर भी बाढ़ की स्थिति नहीं बनती, बल्कि यह पानी सिंचाई के काम आता है। कृषि योग्य भूमि में 20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिहार में पहले 22 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि थी। नदियों की संरचना में सुधार के बाद कृषि योग्य भूमि में 20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जिसमें से 18 लाख हेक्टेयर भूमि उत्तर बिहार में है, जिस पर अब खेती की जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, समीर महासेठ, विनोद नारायण झा, रामप्रीत पासवान, विधायक माधव आनंद, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मेयर अरुण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मधुबनी के पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में सावी ग्लोबल फैशन प्राइवेट लिमिटेड लेदर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार अब बदल चुका है और रोजगार के लिए तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बिहार के लोगों से वापस लौटने और राज्य में रोजगार प्राप्त करने का आह्वान किया। 2 करोड़ 16 लाख लोगों को दिए बिजली कनेक्शन डिप्टी सीएम ने पंडौल औद्योगिक एरिया स्थित नवनिर्मित इस लेदर फैक्ट्री का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह फैक्ट्री खूब फले-फूले और आगे बढ़े। उन्होंने कामना की कि ऐसे और कारखाने स्थापित हों। उन्होंने इसे मधुबनी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिससे 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने पलायन रोकने के सरकारी प्रयासों का भी जिक्र किया। सम्राट चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले बिहार में केवल 17 लाख बिजली कनेक्शन थे। नीतीश-मोदी की डबल इंजन सरकार ने अब 2 करोड़ 16 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। नदियों की संरचना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च उन्होंने बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई के क्षेत्र में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया। पहले नेपाल से 1 लाख 93 हजार क्यूसेक पानी आने पर उत्तर बिहार में बाढ़ आ जाती थी। बिहार सरकार ने कोसी, कमला, गंडक सहित अन्य नदियों की संरचना पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब नेपाल से 6 लाख 48 हजार क्यूसेक पानी आने पर भी बाढ़ की स्थिति नहीं बनती, बल्कि यह पानी सिंचाई के काम आता है। कृषि योग्य भूमि में 20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिहार में पहले 22 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि थी। नदियों की संरचना में सुधार के बाद कृषि योग्य भूमि में 20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जिसमें से 18 लाख हेक्टेयर भूमि उत्तर बिहार में है, जिस पर अब खेती की जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, पर्यटन व कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, समीर महासेठ, विनोद नारायण झा, रामप्रीत पासवान, विधायक माधव आनंद, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मेयर अरुण राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *