कोडरमा में रामनवमी शोभायात्रा में हादसा:करतब के दौरान युवक के सिर पर तलवार से वार, हालत हुआ गंभीर

कोडरमा में रामनवमी शोभायात्रा में हादसा:करतब के दौरान युवक के सिर पर तलवार से वार, हालत हुआ गंभीर

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। घटना तिलैया थाना के समीप उस समय हुई जब एक झंडा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जुलूस में शामिल कुछ युवक लाठी-डंडे और तलवार से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई। एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सिर पर वार से गंभीर रूप से घायल घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय वीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीर अपने एक मित्र के साथ शोभायात्रा में शामिल झांकी देख रहा था। तभी करतब दिखा रहे दो अज्ञात युवकों में से एक ने अचानक तलवार से उसके सिर पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि वीर का सिर फट गया। मौके पर ही भारी रक्तस्राव शुरू हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक टोटो वाहन की मदद से घायल वीर को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस सक्रिय हो गई और अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमला किस कारण से किया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। घटना तिलैया थाना के समीप उस समय हुई जब एक झंडा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जुलूस में शामिल कुछ युवक लाठी-डंडे और तलवार से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई। एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सिर पर वार से गंभीर रूप से घायल घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय वीर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वीर अपने एक मित्र के साथ शोभायात्रा में शामिल झांकी देख रहा था। तभी करतब दिखा रहे दो अज्ञात युवकों में से एक ने अचानक तलवार से उसके सिर पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि वीर का सिर फट गया। मौके पर ही भारी रक्तस्राव शुरू हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक टोटो वाहन की मदद से घायल वीर को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस सक्रिय हो गई और अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमला किस कारण से किया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *