अररिया में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य:जिला प्रशासन सतर्क; 3 एजेंसियों पर की छापेमारी, 107 शिकायतों का किया निपटारा

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य:जिला प्रशासन सतर्क; 3 एजेंसियों पर की छापेमारी, 107 शिकायतों का किया निपटारा

अररिया जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिले की 23 गैस एजेंसियों पर अचानक छापेमारी की गई। अधिकारियों ने एजेंसियों में उपलब्ध सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाने की स्थिति की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि सभी एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर मौजूद हैं और वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। 71 लंबित शिकायतों का जल्द होगा समाधान गैस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष निरंतर सक्रिय है। जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक कुल 178 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 107 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है। शेष 71 लंबित शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजरों को भेजा गया है ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना उद्देश्य उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत होने पर तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराएं, जिससे उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना किसी परेशानी के रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना है। अररिया जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी गैस एजेंसियों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिले की 23 गैस एजेंसियों पर अचानक छापेमारी की गई। अधिकारियों ने एजेंसियों में उपलब्ध सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाने की स्थिति की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि सभी एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर मौजूद हैं और वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। 71 लंबित शिकायतों का जल्द होगा समाधान गैस से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष निरंतर सक्रिय है। जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक कुल 178 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 107 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है। शेष 71 लंबित शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजरों को भेजा गया है ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना उद्देश्य उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत होने पर तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराएं, जिससे उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बिना किसी परेशानी के रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *