नर्मदापुरम में 8माह की गर्भवती ने पिया पॉयजन:डॉक्टर ने सीजर कर बच्चे को बचाया, पिछले साल हुई है शादी

नर्मदापुरम में 8माह की गर्भवती ने पिया पॉयजन:डॉक्टर ने सीजर कर बच्चे को बचाया, पिछले साल हुई है शादी

नर्मदापुरम में शुक्रवार को गर्भवती को गंभीर हालत में एक प्राइवेट नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला 8 माह की गर्भवती थी। उसने महिला ने जहर खा लिया था। गंभीर परिस्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनन्या रघुवंशी एवं डॉक्टर सौरभ रघुवंशी ने महिला का सीजर किया और बच्चे को सुरक्षित बचाया। महिला की हालत गंभीर है। सीजर के बाद उसे वेंटीलेटर पर रखा है। बच्चे को रैंबो अस्पताल भोपाल रेफर किया है। पुलिस के मुताबिक महिला लक्ष्मी ठाकुर पति सरविंद (26) निवासी ग्राम सुल्तानगर थाना भारकच्छ है। महिला का मायका इटारसी का है। पिछले साल अप्रैल 2025 में सरविंद से शादी हुई थी। उसके पति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे सभी नवमी पर कुलदेवी पूजन के लिए निकले थे। घर पर पत्नी अकेली थी। 10.30बजे कॉल कर उसने बताया कि मेरी तबीयत बिगड़ रही और उल्टियां हो रही। जल्दी आ जाओ। पति घर पहुंचे और उसे बकतरा ले गए। लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर तत्काल नर्मदापुरम लेकर आएं। नर्मदा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मैनेजर मनोज सारंग ने बताया महिला के गर्भ में 8 माह बच्चा था। उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर ने समय पूर्व डिलीवरी का फैसला लिया। सीजर कर लक्ष्मी ठाकुर की डिलेवरी कराई। बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची की हालत नाजुक होने से उसे भोपाल ले गए है। मां की हालत भी नाजुक है। जहर खाने का कारण अज्ञात, नहीं हुए बयान
जहर पीकर की सूचना मिलने के बाद बयान लेने नायब तहसीलदार हंसकुमार ओनकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालत नाजुक होने और वेंटिलेटर पर होने से उसके बयान नहीं हो सकें। जिस वजह से जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *