मुजफ्फरपुर पुलिस ने गैस गोदाम और एजेंसियों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, बाइक और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। डीसीपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि, 26 मार्च 2026 को पानापुर (करियात) थाना क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में लूट की घटना हुई थी। इस संबंध में पानापुर (करियात) थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-01 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस बोली- तीनों पेशेवर अपराधी गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर (करियात) थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों- रामप्रवेश सहनी, शत्रुधन सहनी (दोनों पानापुर करियात) और बलेंद्र राम (मोतीपुर)—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो संगठित गिरोह बनाकर गैस गोदामों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह न सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले, बल्कि आसपास के सीमावर्ती जिलों में भी सक्रिय था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 2 देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, 2 कटर (एक आरी ब्लेड सहित), 2 चाकू और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने गैस गोदाम और एजेंसियों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस, बाइक और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। डीसीपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि, 26 मार्च 2026 को पानापुर (करियात) थाना क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में लूट की घटना हुई थी। इस संबंध में पानापुर (करियात) थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुश्रवण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-01 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस बोली- तीनों पेशेवर अपराधी गुप्त सूचना के आधार पर पानापुर (करियात) थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों- रामप्रवेश सहनी, शत्रुधन सहनी (दोनों पानापुर करियात) और बलेंद्र राम (मोतीपुर)—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, जो संगठित गिरोह बनाकर गैस गोदामों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह गिरोह न सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले, बल्कि आसपास के सीमावर्ती जिलों में भी सक्रिय था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 2 देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, 2 कटर (एक आरी ब्लेड सहित), 2 चाकू और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


