कोंडागांव के पावरास पीपरा में पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मक्के के खेत में छिपाकर उगाए गए कुल 686 गांजा के पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में अभिराम यादव (29 वर्ष) और श्रवण कुमार उइके (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध गांजा की खेती की जा रही है। सूचना के अनुसार, ग्राम पावरास पीपरा में अभिराम यादव अपने खेत में मक्के की फसल के बीच गांजे की खेती कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी।गांव के एक किसान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में अन्य फसलों की भी जांच की जानी चाहिए, जिससे ऐसे और मामले सामने आ सकते हैं। मौके से बरामद गांजे के पौधे जब्त मौके से बरामद गांजे के पौधों को पुलिस ने तीन श्रेणियों में बांटा। इसके अतिरिक्त, गांजा मिश्रित मिट्टी भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान, आरोपियों को उनके वैधानिक अधिकारों से अवगत कराया गया और तलाशी की विधिवत प्रक्रिया अपनाई गई। जब्त सामग्री को सीलबंद कर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


