मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में लगभग 55 लाख रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ तैयार हो गया है। यह सुविधा जल्द ही फुटबॉल खिलाड़ियों को समर्पित की जाएगी, जिससे वे दिन-रात अभ्यास कर सकेंगे। गुरुवार को डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर ने खुद फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ इस टर्फ पर पूर्वाभ्यास किया। डीएम ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से पोलो मैदान में इस एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से फुटबॉल खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा। फुटबॉल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित उन्होंने जानकारी दी कि खेल प्रोत्साहन नीति के तहत पोलो मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस एस्ट्रो टर्फ पर फुटबॉल और क्रिकेट खिलाड़ी दिन और रात दोनों समय अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों को रात में अभ्यास करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है। टर्फ में वियतनाम से मंगाई गई कृत्रिम घास का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त, खेलने के दौरान चोट से बचाव के लिए रबर के दाने भी डाले गए हैं। तारापुर प्रखंडों में एस्ट्रो टर्फ बनाने की योजना डीएम ने यह भी बताया कि आने वाले समय में जमालपुर, खड़गपुर और तारापुर प्रखंडों में भी एस्ट्रो टर्फ बनाने की योजना है, जिस पर कार्य जारी है। जिले में एस्ट्रो टर्फ बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में पहले फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। जिला प्रशासन की इस पहल से पोलो मैदान में एस्ट्रो टर्फ का निर्माण मुंगेर को एक नई पहचान देगा और खिलाड़ियों को दिन-रात प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों ने बताया की पटना, रजगीर के बाद अब मुंगेर में एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कराया गया है। मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित पोलो मैदान में लगभग 55 लाख रुपए की लागत से एस्ट्रो टर्फ तैयार हो गया है। यह सुविधा जल्द ही फुटबॉल खिलाड़ियों को समर्पित की जाएगी, जिससे वे दिन-रात अभ्यास कर सकेंगे। गुरुवार को डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर ने खुद फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ इस टर्फ पर पूर्वाभ्यास किया। डीएम ने बताया कि नगर निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से पोलो मैदान में इस एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा, जिसके बाद इसे औपचारिक रूप से फुटबॉल खिलाड़ियों को सौंप दिया जाएगा। फुटबॉल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित उन्होंने जानकारी दी कि खेल प्रोत्साहन नीति के तहत पोलो मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस एस्ट्रो टर्फ पर फुटबॉल और क्रिकेट खिलाड़ी दिन और रात दोनों समय अभ्यास कर सकेंगे। खिलाड़ियों को रात में अभ्यास करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है। टर्फ में वियतनाम से मंगाई गई कृत्रिम घास का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त, खेलने के दौरान चोट से बचाव के लिए रबर के दाने भी डाले गए हैं। तारापुर प्रखंडों में एस्ट्रो टर्फ बनाने की योजना डीएम ने यह भी बताया कि आने वाले समय में जमालपुर, खड़गपुर और तारापुर प्रखंडों में भी एस्ट्रो टर्फ बनाने की योजना है, जिस पर कार्य जारी है। जिले में एस्ट्रो टर्फ बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखारकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस पहल पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में पहले फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए ऐसी कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। जिला प्रशासन की इस पहल से पोलो मैदान में एस्ट्रो टर्फ का निर्माण मुंगेर को एक नई पहचान देगा और खिलाड़ियों को दिन-रात प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों ने बताया की पटना, रजगीर के बाद अब मुंगेर में एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कराया गया है।


