Bengal Politics: ‘फिर से लॉकडाउन लगा सकते है PM मोदी’, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पहले ममता बनर्जी ने जताई आशंका

Bengal Politics: ‘फिर से लॉकडाउन लगा सकते है PM मोदी’, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पहले ममता बनर्जी ने जताई आशंका

Bengal Election 2026: सीएम बनर्जी ने कहा कि 2021 में लॉकडाउन के समय बंगाल में चुनाव हुए थे और यह चुनाव हमने जीता था। मैं किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए तैयार हूं।  

Bengal Politics: शुक्रवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बैठक है। वहीं इस बैठक से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ी आशंका जताई है। ममता बनर्जी ने कहा कि देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है। 

क्या बोली सीएम ममता? 

पांडवेश्रर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लग सकता है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं और लोगों को घरों में कैद कर सकते हैं। 

2021 के लॉकडाउन का किया जिक्र

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने 2021 के लॉकडाउन का भी जिक्र किया। सीएम बनर्जी ने कहा कि 2021 में लॉकडाउन के समय बंगाल में चुनाव हुए थे और यह चुनाव हमने जीता था। मैं किसी भी स्थिति में लड़ने के लिए तैयार हूं। 

मोदी सरकार गिरने की भविष्यवाणी

इस दौरान ममता बनर्जी ने मोदी सरकार गिरने की भी भविष्यवाणी की। उन्होंने रैली में दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार इस साल अगस्त या सितंबर तक गिर जाएगी। साथ ही चुनाव आयोग पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने ईसी को चेतावनी देते हुए कहा कि EC को बीजेपी के एजेंट के रूप में काम नहीं करना चाहिए। 

SIR को लेकर साधा निशाना

सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर भी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर वोटरों का नाम हटा रहे हैं। 

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस बैठक में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम शामिल नहीं होंगे। इनके मुख्य सचिवों के साथ पीएम मोदी अलग से बैठक करेंगे। 

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *