करणी ज्वेलर्स में डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ाई:बालाघाट में जबलपुर-छिंदवाड़ा की टीम ने दो दिनों तक की जांच; स्टॉक में मिला अंतर

करणी ज्वेलर्स में डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ाई:बालाघाट में जबलपुर-छिंदवाड़ा की टीम ने दो दिनों तक की जांच; स्टॉक में मिला अंतर

बालाघाट स्थित करणी ज्वेलर्स पर GST विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। केंद्रीय आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में जबलपुर और छिंदवाड़ा के 8 सदस्यीय दल ने बुधवार और गुरुवार को प्रतिष्ठान के दस्तावेजों और भौतिक स्टॉक की गहन पड़ताल की। सोने-चांदी के भौतिक स्टॉक और रिकॉर्ड में मिला अंतर विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान टीम ने दुकान में मौजूद सोने एवं चांदी के आभूषणों का भौतिक सत्यापन किया और उसकी तुलना व्यापारी के आधिकारिक अभिलेखों से की। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक मिलान में ही डेढ़ करोड़ रुपए के स्टॉक का अंतर सामने आया, जो कर देयता के निर्धारण में गंभीर अनियमितता को दर्शाता है। दो दिनों तक बंद रही दुकान जीएसटी टीम की यह कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू होकर गुरुवार देर शाम तक चली। इस दौरान पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए दुकान के शटर गिराकर रखे गए और मीडियाकर्मियों को भी जांच प्रक्रिया से दूर रखा गया। विभाग ने करदाता के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कंप्यूटर डेटा को अपने कब्जे में ले लिया है। लेखांकन में पाई गई गंभीर अनियमितताएं प्रारंभिक जांच में पाया गया कि करदाता ने वस्तुओं के उचित लेखांकन और जीएसटी नियमों का पालन करने में भारी चूक की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी विस्तृत जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कठोर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *