Video News: अहमदाबाद में एमडी ड्रग्स के साथ एक को पकड़ा

Video News: अहमदाबाद में एमडी ड्रग्स के साथ एक को पकड़ा

Ahmedabad. शहर के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी के पास से 27 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई जिसकी कीमत 82 हजार रुपए से ज्यादा है। पकड़ा गया आरोपी अल्तमस उर्फ मोहसिन पठान जो जमालपुर के सिंधीवाड में रहता है। एसओजी के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फुटकर में एमडी ड्रग्स की बिक्री विराटनगर क्षेत्र में कर रहा है।

सूचना के आधार पर बुधवार को टीम ने मौके पर नजर रखी और विराटनगर चार रास्ते के पास से मनपा के पूर्व जोन के कार्यालय के पास से आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 27 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो यह ड्रग्स मुंबई के रहने वाले फैयाज के पास से मुंबई से मंगाता है। मुंबई निवासी एक बाबू नाम का आरोपी उसे अहमदाबाद शहर में यह ड्रग्स देकर गया था। वह फुटकर में ड्रग्स को बेचता है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *