नवोदय स्कूल में देवांश लोधी का हुआ चयन

बम्हौरी | दिलहरी के छात्र देवांश लोधी का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। देवांश ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। देवांश के पिता पप्पू लोधी हैं। वह प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। चयन की खबर के बाद परिवार में खुशी है। क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। देवांश की सफलता पर स्कूल संचालक, शिक्षकों, स्टाफ ने बधाई दी। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने कहा कि देवांश ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों ने भी देवांश को बधाई दी। इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *