मोतिहारी में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू, परिवार पर आर्थिक संकट

मोतिहारी में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू, परिवार पर आर्थिक संकट

मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी ठाकुर टोला में एक घर में भीषण आग लग गई। यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, राम पुकार ठाकुर के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अनुमान है कि इस अगलगी में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी और घर को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। संग्रामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही घटना की वजह माना जा रहा है। इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी ठाकुर टोला में एक घर में भीषण आग लग गई। यह घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, राम पुकार ठाकुर के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अनुमान है कि इस अगलगी में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी और घर को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। संग्रामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही घटना की वजह माना जा रहा है। इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *