हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर, युवक झुलसा:छतरपुर में खेत में लगी आग, फसल को भी नुकसान

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया हार्वेस्टर, युवक झुलसा:छतरपुर में खेत में लगी आग, फसल को भी नुकसान

छतरपुर के कटिया लखरावन गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक हार्वेस्टर मशीन पूरी तरह जल गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खेत में भी आग लगने से फसल को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान अपने खेत में हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई कर रहे थे। इसी दौरान हाईटेंशन विद्युत लाइन अचानक मशीन पर गिर गई। इससे मशीन में जोरदार चिंगारी निकली और वह आग की चपेट में आ गई। हार्वेस्टर चला रहे सोहिल अंसारी, जो बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, भी बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल सोहिल अंसारी को तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। सोहिल अंसारी हार्वेस्टर मशीन पर मजदूरी का काम करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *