बेतिया में बाइक सवार युवक की मौत:ग्रामीणों ने हाईवा ड्राइवर को पकड़ा, पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ली, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बेतिया में बाइक सवार युवक की मौत:ग्रामीणों ने हाईवा ड्राइवर को पकड़ा, पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में ली, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को रामपुरवा पुल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हाईवा चालक को बंधक बना लिया और वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान बढ़ईया टोला, वार्ड संख्या 9 निवासी साहब हुसैन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र एनामुल्लाह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि एनामुल्लाह घर से बाइक पर सवार होकर मझौलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दो वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवा के नीचे आ गया और सिर सहित शरीर का बड़ा हिस्सा कुचल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक एनामुल्लाह की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर हाईवा चालक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। चाबी छीन ली और वाहन में तोड़फोड़ भी की
आक्रोशित भीड़ ने 112 पुलिस टीम की गाड़ी की चाबी छीन ली और वाहन में तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। साथ ही हाईवा में भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। हाईवा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को रामपुरवा पुल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हाईवा चालक को बंधक बना लिया और वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान बढ़ईया टोला, वार्ड संख्या 9 निवासी साहब हुसैन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र एनामुल्लाह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि एनामुल्लाह घर से बाइक पर सवार होकर मझौलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दो वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवा के नीचे आ गया और सिर सहित शरीर का बड़ा हिस्सा कुचल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक एनामुल्लाह की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व पास के ही एक गांव में हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में दुख का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर हाईवा चालक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। चाबी छीन ली और वाहन में तोड़फोड़ भी की
आक्रोशित भीड़ ने 112 पुलिस टीम की गाड़ी की चाबी छीन ली और वाहन में तोड़फोड़ भी की, जिससे कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। साथ ही हाईवा में भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। हाईवा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *