औरंगाबाद में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:भाई ने कहा- ये हत्या है, दो दिनों से धमकी मिल रही थी; पुलिस बोली- हार्ट अटैक से जान गई

औरंगाबाद में सड़क किनारे मिली युवक की लाश:भाई ने कहा- ये हत्या है, दो दिनों से धमकी मिल रही थी; पुलिस बोली- हार्ट अटैक से जान गई

औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मदनपुर बाजार स्थित एनएच-19 के किनारे बुधवार सुबह एमएस मॉल के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान झिकटिया गांव के रहने वाले लक्ष्मी सिंह के 48 साल के बेटे प्रमोद सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शख्स को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत मदनपुर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई, आंख के पास काले निशान मिले मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि प्रमोद सिंह औरंगाबाद में सिंह कॉलेज मोड़ के समीप एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर वह घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि प्रमोद सिंह का मोबाइल मदनपुर बाजार स्थित एक मस्जिद के पास मिला है और वहीं पास में उनका शव भी पड़ा हुआ है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव पर कई जगह चोट के निशान देखे। मृतक की आंख के पास काले निशान भी थे, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया। भाई बोला – लेन देन के विवाद में दो दिनों से मिल रही थी धमकी मृतक के भाई ने बताया कि दो दिन पहले ही कुछ लोगों ने प्रमोद सिंह को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उमा सोनी, संतोष सोनी और एक स्थानीय सरपंच ऋषि नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी कि कहीं से भी उठवा लिया जाएगा। इसके दो दिन बाद ही उनका शव भीड़भाड़ वाले इलाके में मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वह काफी व्यस्त इलाका है। यदि शव पहले से वहां पड़ा होता तो किसी न किसी की नजर जरूर पड़ती। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रमोद सिंह की हत्या कहीं और कर शव को देर रात सड़क किनारे फेंक दिया गया। दो साल पहले युवक पर लगा था गहना चोरी का आरोप परिजनों ने यह भी बताया कि प्रमोद सिंह पहले मदनपुर बाजार की एक आभूषण दुकान में काम करते थे। कुछ समय पहले दुकानदार ने उन पर चोरी का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में कथित रूप से चोरी का सामान वापस कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन पर पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस बोली- हार्ट अटैक से हुई है मौत इधर, पुलिस इस मामले को लेकर हर पहलू से जांच में जुट गई है। मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक पिछले दो दिनों से घर नहीं गया था और उसकी पत्नी ममता देवी के साथ उसका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह मदनपुर बाजार में ही सड़क किनारे बोरा बिछाकर सो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उसके कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। साथ ही जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मदनपुर बाजार स्थित एनएच-19 के किनारे बुधवार सुबह एमएस मॉल के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला। मृतक की पहचान झिकटिया गांव के रहने वाले लक्ष्मी सिंह के 48 साल के बेटे प्रमोद सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शख्स को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा गया था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत मदनपुर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई, आंख के पास काले निशान मिले मृतक के भाई अनुज कुमार सिंह ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि प्रमोद सिंह औरंगाबाद में सिंह कॉलेज मोड़ के समीप एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर वह घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अगले दिन पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि प्रमोद सिंह का मोबाइल मदनपुर बाजार स्थित एक मस्जिद के पास मिला है और वहीं पास में उनका शव भी पड़ा हुआ है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव पर कई जगह चोट के निशान देखे। मृतक की आंख के पास काले निशान भी थे, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया। भाई बोला – लेन देन के विवाद में दो दिनों से मिल रही थी धमकी मृतक के भाई ने बताया कि दो दिन पहले ही कुछ लोगों ने प्रमोद सिंह को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उमा सोनी, संतोष सोनी और एक स्थानीय सरपंच ऋषि नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी कि कहीं से भी उठवा लिया जाएगा। इसके दो दिन बाद ही उनका शव भीड़भाड़ वाले इलाके में मिलना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना है कि जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वह काफी व्यस्त इलाका है। यदि शव पहले से वहां पड़ा होता तो किसी न किसी की नजर जरूर पड़ती। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रमोद सिंह की हत्या कहीं और कर शव को देर रात सड़क किनारे फेंक दिया गया। दो साल पहले युवक पर लगा था गहना चोरी का आरोप परिजनों ने यह भी बताया कि प्रमोद सिंह पहले मदनपुर बाजार की एक आभूषण दुकान में काम करते थे। कुछ समय पहले दुकानदार ने उन पर चोरी का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में कथित रूप से चोरी का सामान वापस कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन पर पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस बोली- हार्ट अटैक से हुई है मौत इधर, पुलिस इस मामले को लेकर हर पहलू से जांच में जुट गई है। मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक पिछले दो दिनों से घर नहीं गया था और उसकी पत्नी ममता देवी के साथ उसका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह मदनपुर बाजार में ही सड़क किनारे बोरा बिछाकर सो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उसके कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। साथ ही जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *