चिरमिरी से टीबी मुक्त भारत अभियान’ का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ चिरमिरी से किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए ठोस रणनीति के साथ काम किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत अगले 100 दिनों तक विशेष सर्वे चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी और उनकी जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान उन्होंने यह भी कहा कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है। सरकार मरीजों को पोषण आहार के लिए सहायता राशि सहित कई योजनाएं भी चला रही है, ताकि उपचार में कोई बाधा न आए।
अधिकारियों के अनुसार, टीबी प्रबंधन में एमसीबी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जो स्वास्थ्य कर्मियों की बेहतर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। अभियान के दौरान जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि लोग लक्षण पहचानकर समय पर जांच करवा सके।


