चार साल बाद BTS की धमाकेदार वापसी, The Comeback Live ने Netflix पर मचाई धूम, अब आएगी स्पेशल Documentary

चार साल बाद BTS की धमाकेदार वापसी, The Comeback Live ने Netflix पर मचाई धूम, अब आएगी स्पेशल Documentary
के पॉप सुपरस्टार ग्रुप BTS ने लगभग चार साल बाद अपना पहला लाइव कॉन्सर्ट किया, जिसने नेटफ्लिक्स पर 18.4 मिलियन व्यूज बटोर कर इतिहास रच दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को बताया कि इस आंकड़े में लाइव देखने वाले और प्रसारण के शुरुआती 24 घंटों के भीतर जुड़ने वाले दर्शक शामिल हैं।

चार्ट्स पर BTS का कब्जा

22 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में, ‘BTS The Comeback Live: Arirang’ ने 13.1 मिलियन व्यूज के साथ नेटफ्लिक्स के नॉन-इंग्लिश सीरीज चार्ट में पहला स्थान हासिल किया। नेटफ्लिक्स ने अपनी गणना के आधार पर बताया कि यह शो दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, जापान और भारत समेत 80 देशों के टॉप-10 चार्ट में शामिल रहा, जिनमें से 24 देशों में यह नंबर वन पर रहा।

इसे भी पढ़ें: Zendaya की शादी की तस्वीरें निकलीं AI का कमाल? एक्ट्रेस ने खुद बताई वायरल Photos की सच्चाई

‘Arirang’ एल्बम का लाइव परफॉर्मेंस

शनिवार की रात ग्वांगहवामुन स्क्वायर पर हजारों फैंस के बीच BTS के सातों सदस्यों ने शानदार परफॉर्म दिया। यह खास कार्यक्रम उनके पांचवें स्टूडियो एल्बम ‘Arirang’ के लॉन्च की खुशी में रखा गया था। इंटरनेट पर भी इसकी जबरदस्त धूम रही और सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कंटेंट को 2.62 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया।
 

इसे भी पढ़ें: Oscars 2026 Winners | Michael B Jordan ने रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने वाले छठे अश्वेत कलाकार बने

जल्द आ रही है स्पेशल डॉक्यूमेंट्री

फैंस के उत्साह को देखते हुए नेटफ्लिक्स इस शुक्रवार को ‘BTS: The Return’ नाम की एक बिहाइंड-द-सीन्स डॉक्यूमेंट्री रिलीज करेगा। इसमें दर्शकों को नए एल्बम को बनाने की पूरी प्रक्रिया और पर्दे के पीछे की खास झलकियां देखने को मिलेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *