Saumya Tandon Akshaye Khanna: एक्ट्रेस सौम्या टंडन आदित्य धर की सबसे बड़ी हिट फिल्म के सीक्वल से धुरंधर की दुनिया में वापसी कर रही हैं, लेकिन यह सफर भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस फ्रेंचाइज में अपने किरदार को फिर से निभा रही एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अक्षय खन्ना के रहमान डकैत जो उनका पति का किरदार था के साथ स्क्रीन शेयर करने की बहुत याद आई।
सौम्या टंडन ने ‘धुरंधर 2’ के बारे में बात की
वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सौम्या ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपनी छोटी भूमिका के बारे में बताया।
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए सौम्या टंडन ने कहा, ‘दरअसल, धुरंधर 2 में मेरा ज्यादा कुछ करने को नहीं है। मेरा एक सीन वायरल हो गया है, लेकिन मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि पहले दर्शक फिल्म देख लें। मैं बस इतना कहूंगी कि यह एक बहुत ही इमोशनल सीन है, और यह रहमान दकैत के अंतिम संस्कार (मैय्यत) में फिल्माया गया है।

यह एक बहुत ही मुश्किल सीन है क्योंकि उस सीन में उल्फत रहमान (सौम्या टंडन) फिर से बहुत गुस्से में हैं, और साथ ही वो एक ऐसी स्थिति में हैं जहां वो सवाल कर रही है। वो बहुत परेशान है। मैं बस इतना कहूंगी कि इस फिल्म, ‘धुरंधर’ में ऐसे कई सीन थे जहां सब कुछ आंखों से ही व्यक्त करना था।’
सौम्या को अक्षय खन्ना की बहुत याद आई (Saumya Tandon Missed Akshaye Khanna in Dhurandhar 2)
सौम्या ने बताया कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में काम करने का सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू उनके किरदार उल्फत रहमान की भावनाओं की गहराई में उतरना था। उन्होंने अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत की पत्नी की भूमिका निभाई थी। सौम्या ने यह भी बताया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने को-स्टार अक्षय खन्ना की बहुत याद आई और फिल्म में उनकी अनुपस्थिति को सौम्या ने सबसे कठिन हिस्सा बताया।

इसके आगे उन्होंने कहा, ‘एक दर्शक के तौर पर, मुझे उनकी बहुत याद आई। पहली फिल्म में उनका अभिनय शानदार था। लेकिन ये एक कहानी है, और उनकी मृत्यु के बाद कहानी आगे बढ़ती है।’ उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म भारत में और भी अच्छे कंटेंट को बढ़ावा देगी। .
‘धुरंधर 2’ के बारे में
धुरंधर की कहानी कराची के एक शहर लयारी में घटी थी, जो कि गैंगवॉर और हिंसक झगड़ों के लिए जाना जाता है। यह फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में सीक्रेट मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)
इस बीच, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज ड्रामा है जो काफी हद तक रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा की दमदार एक्टिंग की बदौलत सफल हुई है।


