करनाल पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा:एक किलो से ज्यादा गांजा बरामद, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज; पूछताछ जारी

करनाल में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की। टीम ने रकबा गांव काछवा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामला दर्ज, पूछताछ जारी पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव सग्गा निवासी श्याम पुत्र खैर सिंह के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम गांजा फूल पत्ती नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सदर करनाल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य साथियों की पहचान के लिए जांच जारी है। जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *