Sudden Deaths in UP News: खेलते-कूदते, चलते-फिरते मौत होना सर्दी-खांसी की तरह आम होते दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में दो-चार दिन के भीतर 2 युवाओं की मौत क्रिकेट खेलने के दौरान मैदान पर हो गई। एक घटना बरेली और एक शाहजंहापुर की बताई जा रही है। दोनों युवकों की मैदान पर मौत होने से अन्य खिलाड़ी सदमे में हैं। आइए, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. धर्म प्रकाश शरण से समझते हैं कि युवाओं में अचानक मौत, हार्ट अटैक के क्या लक्षण दिखते हैं।
Sudden Deaths in UP Latest News | यूपी में अचानक मौत की दो घटनाएं
- पहली घटना- बरेली जिले के मटकली गांव की बताई जा रही है। ईद की छुट्टी पर गांव आया शाकिब (22 वर्ष) गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहा था। उसने सांस फूलने की शिकायत की और झट से मैदान पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषत कर दिया।
- दूसरी घटना- शनिवार को शाहजहांपुर के ओसीएफ ग्राउंड पर सोनल चंद्रा (30 वर्ष) बैटिंग कर रहा था। उसने 33 रन बना लिए थे। इसके बाद सीने में दर्द की शियकायत की और फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Cardiologist on Cardiac Arrest | अचानक मौत पर कार्डियोलॉजिस्ट की राय
डॉ. शरण कहते हैं कि युवाओं में अचानक मौत या हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में इस तरह के केस सामने आ रहे हैं। इस तरह के केसों को लेकर गहन जांच पड़ताल नहीं हो पा रही है जिससे कि सटीक कारण का पता चल सके। हां, लेकिन कुछ लोग लक्षण बता रहे हैं उस आधार पर कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
Cardiac Arrest Symptoms | इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
- सीने में दर्द
- सांस फूलना
- ठंडा पसीना निकलना
- चक्कर आना
अगर आप कहीं खड़े हैं, लेटे हैं या खेल रहे हैं… आपको अगर ऐसे लक्षण दिखते हैं तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इससे आप खुद को कार्डियक अरेस्ट से बचा सकते हैं। हालांकि, कार्डियक अरेस्ट होने पर बचने के चांसेज ना के बराबर होते हैं। हां, अगर समय पर सीपीआर दी जाए या चंद मिनटों में अस्पताल पहुंचा दे तो बचने के चांसेज हो सकते हैं।
Cardiac Arrest In Athlete | खेलकूद वालों को अलर्ट रहने की जरुरत?
जॉन हॉपकिंस की हेल्थ रिपोर्ट में इस बात को लेकर जिक्र है कि अगर आप खेलकूद करते हैं तो आपको अपने परिवार की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपके परिवार में किसीको दिल की समस्या रही है तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेकर खेलकूद करना चाहिए।


