शिक्षा के क्षेत्र में सीवान को एक नई दिशा देते हुए रविवार को शहर के बबुनिया मोड़ स्थित ललन कॉम्प्लेक्स में विद्यामंदिर क्लासेज का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर दारौंदा के विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थानों की स्थापना से स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। विद्यामंदिर क्लासेज के शुरू होने से अब सीवान के छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना या कोटा जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान में अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा छात्रों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी को नई मजबूती मिलेगी। विद्यामंदिर क्लासेस (VMC), जो देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में गिना जाता है, JEE, NEET, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। लगभग 40 वर्षों के अनुभव के साथ इस संस्थान की स्थापना IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों द्वारा की गई थी, जिन्हें “भैया” के नाम से जाना जाता है। इनके मार्गदर्शन में हजारों छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। संस्थान के प्रबंधन ने बताया कि सीवान में नए सेंटर की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर छात्र तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी एक शहर तक सीमित नहीं होती, बल्कि सही दिशा और मेहनत से छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रबंधन ने यह भी विश्वास जताया कि जिस सीवान ने देश को एक महान राष्ट्रपति दिया, अब वही शहर भविष्य में देश के श्रेष्ठ इंजीनियर, डॉक्टर और लीडर तैयार करेगा। इस पहल से जिले के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सीवान को एक नई दिशा देते हुए रविवार को शहर के बबुनिया मोड़ स्थित ललन कॉम्प्लेक्स में विद्यामंदिर क्लासेज का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर दारौंदा के विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थानों की स्थापना से स्थानीय छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। विद्यामंदिर क्लासेज के शुरू होने से अब सीवान के छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पटना या कोटा जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संस्थान में अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा छात्रों को उच्च स्तरीय मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी को नई मजबूती मिलेगी। विद्यामंदिर क्लासेस (VMC), जो देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में गिना जाता है, JEE, NEET, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है। लगभग 40 वर्षों के अनुभव के साथ इस संस्थान की स्थापना IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों द्वारा की गई थी, जिन्हें “भैया” के नाम से जाना जाता है। इनके मार्गदर्शन में हजारों छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। संस्थान के प्रबंधन ने बताया कि सीवान में नए सेंटर की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर छात्र तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी एक शहर तक सीमित नहीं होती, बल्कि सही दिशा और मेहनत से छोटे शहरों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। प्रबंधन ने यह भी विश्वास जताया कि जिस सीवान ने देश को एक महान राष्ट्रपति दिया, अब वही शहर भविष्य में देश के श्रेष्ठ इंजीनियर, डॉक्टर और लीडर तैयार करेगा। इस पहल से जिले के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।


