बांका में दिनदहाड़े सिलेंडर चोरी:घर में घुसकर CCTV के सामने उठाया गैस सिलेंडर, ई-रिक्शा से फरार, दूसरा साथी बाहर करता रहा इंतजार

बांका में दिनदहाड़े सिलेंडर चोरी:घर में घुसकर CCTV के सामने उठाया गैस सिलेंडर, ई-रिक्शा से फरार, दूसरा साथी बाहर करता रहा इंतजार

बांका टाउन थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक दिनदहाड़े घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर ई-रिक्शा से लेकर फरार हो गया। गैस सिलेंडर चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। एक चोर घर के अंदर चोरी करने घुसा और दूसरा चोर ई रिक्शा लेकर इंतजार कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बांका शहर के आश्रम नगर इलाके में यह घटना हुई। आश्रम नगर निवासी राहुल कुमार के घर में एक युवक घुस गया और घर से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले गया। घरों से गैस सिलेंडर तक चोरी होने लगी
इसके बाद वह सिलेंडर को ई-रिक्शा पर रखकर आराम से मौके से निकल गया। पूरी घटना इतनी बेखौफ तरीके से हुई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक गैस सिलेंडर को उठाकर ई-रिक्शा तक ले जाता है और फिर उसे लेकर वहां से फरार हो जाता है। चोरी की यह वारदात सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि अब चोर घरों से गैस सिलेंडर तक चोरी करने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बांका टाउन थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक दिनदहाड़े घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर ई-रिक्शा से लेकर फरार हो गया। गैस सिलेंडर चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। एक चोर घर के अंदर चोरी करने घुसा और दूसरा चोर ई रिक्शा लेकर इंतजार कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार बांका शहर के आश्रम नगर इलाके में यह घटना हुई। आश्रम नगर निवासी राहुल कुमार के घर में एक युवक घुस गया और घर से गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले गया। घरों से गैस सिलेंडर तक चोरी होने लगी
इसके बाद वह सिलेंडर को ई-रिक्शा पर रखकर आराम से मौके से निकल गया। पूरी घटना इतनी बेखौफ तरीके से हुई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक गैस सिलेंडर को उठाकर ई-रिक्शा तक ले जाता है और फिर उसे लेकर वहां से फरार हो जाता है। चोरी की यह वारदात सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि अब चोर घरों से गैस सिलेंडर तक चोरी करने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *