हाथरस में युवक का क्षत-विक्षत शव नदी में मिला:9 दिन से लापता था, परिवार ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया

    हाथरस में युवक का क्षत-विक्षत शव नदी में मिला:9 दिन से लापता था, परिवार ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाया

    हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र में करबन नदी से आज शनिवार की दोपहर को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। युवक पिछले 9 दिन से लापता था। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था और उससे दुर्गंध आ रही थी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रितेश उर्फ छोटू पुत्र सुग्रीव सिंह के रूप में हुई है। वह विशुनदास, थाना कोतवाली मुरसान का निवासी था। रितेश 13 मार्च को अपने घर से खेत पर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रितेश उर्फ छोटू का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक 13 मार्च से लापता था और अब उसका शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रितेश खेती-बाड़ी का काम करता था और अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

    ​ 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *