समस्तीपुर में बड़े ही उल्लास से ईद मनाई गई। शहर के बूढ़ी गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों ने एक साथ खुदा की इबादत की और देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। नमाज में आरजेडी के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी शामिल हुए। त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। लोगों ने नए कपड़े पहने, एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया। पूरे इलाके में खुशी का माहौल रहा।
एएसपी, सदर एसडीओ मौजूद रहे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। ईद की नमाज शहर के जामा मस्जिद गोला रोड में भी अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। लोगों की भीड़ को देखते हुए दोनों ओर से सड़क को ब्लॉक किया गया था। नगर थानाध्यक्ष के अलावा एएसपी संजय पांडे, सदर एसडीओ दिलीप कुमार मौके पर मौजूद रहे। समस्तीपुर में बड़े ही उल्लास से ईद मनाई गई। शहर के बूढ़ी गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। नमाजियों ने एक साथ खुदा की इबादत की और देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। नमाज में आरजेडी के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी शामिल हुए। त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। लोगों ने नए कपड़े पहने, एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लिया। पूरे इलाके में खुशी का माहौल रहा।
एएसपी, सदर एसडीओ मौजूद रहे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा। ईद की नमाज शहर के जामा मस्जिद गोला रोड में भी अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। लोगों की भीड़ को देखते हुए दोनों ओर से सड़क को ब्लॉक किया गया था। नगर थानाध्यक्ष के अलावा एएसपी संजय पांडे, सदर एसडीओ दिलीप कुमार मौके पर मौजूद रहे।


