सहरसा में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पति ने छत से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत की है। मृतका की पहचान छेलाबिहारी की पत्नी रौशनी कुमारी (25) के रूप में हुई है। मृतका के पति छेलाबिहारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई। वे दोनों पति-पत्नी घर में सो रहे थे, तभी उन्हें बाहर कुछ आहट सुनाई दी। जागने पर उन्होंने देखा कि कई हथियारबंद बदमाश उनके घर की ओर आ रहे थे। पत्नी को सोता छोड़ छत से भागा पति खतरा भांपते हुए छेलाबिहारी शोर मचाते हुए छत के रास्ते भाग निकले और अपनी जान बचाई। इसी दौरान घर के अंदर सो रही रौशनी कुमारी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर भागते समय हवाई फायरिंग भी करते हुए निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। घटनास्थल की तस्वीरें….
2 तारीख को दोनों पक्ष में हुआ था विवाद एसडीपीओ ठाकुर के अनुसार, इसी महीने की 2 तारीख को दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस संबंध में सलखुआ थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस मामले के आरोपी तब से फरार थे, और पुलिस को संदेह है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। रौशनी कुमारी की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने ननिहाल में थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सहरसा में जमीन विवाद को लेकर एक विवाहिता की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पति ने छत से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के गौरदह पंचायत की है। मृतका की पहचान छेलाबिहारी की पत्नी रौशनी कुमारी (25) के रूप में हुई है। मृतका के पति छेलाबिहारी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब एक बजे हुई। वे दोनों पति-पत्नी घर में सो रहे थे, तभी उन्हें बाहर कुछ आहट सुनाई दी। जागने पर उन्होंने देखा कि कई हथियारबंद बदमाश उनके घर की ओर आ रहे थे। पत्नी को सोता छोड़ छत से भागा पति खतरा भांपते हुए छेलाबिहारी शोर मचाते हुए छत के रास्ते भाग निकले और अपनी जान बचाई। इसी दौरान घर के अंदर सो रही रौशनी कुमारी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर भागते समय हवाई फायरिंग भी करते हुए निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। घटनास्थल की तस्वीरें….
2 तारीख को दोनों पक्ष में हुआ था विवाद एसडीपीओ ठाकुर के अनुसार, इसी महीने की 2 तारीख को दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस संबंध में सलखुआ थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस मामले के आरोपी तब से फरार थे, और पुलिस को संदेह है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। रौशनी कुमारी की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने ननिहाल में थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


