दरभंगा में बेमौसम बारिश से गेहू की फसलों को नुकसान:किसानों की बढ़ी परेशानी, शहरी इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति

दरभंगा में बेमौसम बारिश से गेहू की फसलों को नुकसान:किसानों की बढ़ी परेशानी, शहरी इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति

दरभंगा जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई है। जिससे जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बाजार और मुख्य सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने से हालात खराब हो गए। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ी है। किसान प्रमोद साह, राजन प्रतिहस्त, जितेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक यादव और मुकेश कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश से आम, गेहूं, आलू और लीची की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आम के पेड़ों से फल गिर गए हैं, जबकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी बारिश के दौरान नगर पंचायत क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई। खासकर भरवाड़ा इलाके में दोपहिया चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रवण सदा, अशोक मल्लिक, रंजीत कुमार और पवन सहनी ने बताया कि यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जो बारिश में और विकराल हो जाती है। नगर निगम की कार्यशैली पर सवार राहगीर राजीव कुमार चौधरी ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव हो जाता है। वीआईपी रोड जैसी प्रमुख सड़क का यह हाल है तो अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। साइकिल सवार सुरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि सड़क पर गड्ढों और पानी के कारण उन्हें चप्पल हाथ में लेकर चलना पड़ा। कहां गिर जाएंगे, इसका पता नहीं। इसलिए चप्पल हाथ में लेकर ही घर जाना पड़ा। जल संकट की आशंका स्थानीय निवासी बैजनाथ महतो, रामशिष्ठ राम, अशोक महतो और संजय महतो ने बताया कि बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन जल संकट की आशंका अभी भी बनी हुई है। बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी है। दरभंगा जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई है। जिससे जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बाजार और मुख्य सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने से हालात खराब हो गए। बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ी है। किसान प्रमोद साह, राजन प्रतिहस्त, जितेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक यादव और मुकेश कुमार ने बताया कि तेज आंधी और बारिश से आम, गेहूं, आलू और लीची की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आम के पेड़ों से फल गिर गए हैं, जबकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी बारिश के दौरान नगर पंचायत क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई। खासकर भरवाड़ा इलाके में दोपहिया चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रवण सदा, अशोक मल्लिक, रंजीत कुमार और पवन सहनी ने बताया कि यहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जो बारिश में और विकराल हो जाती है। नगर निगम की कार्यशैली पर सवार राहगीर राजीव कुमार चौधरी ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव हो जाता है। वीआईपी रोड जैसी प्रमुख सड़क का यह हाल है तो अन्य इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। साइकिल सवार सुरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि सड़क पर गड्ढों और पानी के कारण उन्हें चप्पल हाथ में लेकर चलना पड़ा। कहां गिर जाएंगे, इसका पता नहीं। इसलिए चप्पल हाथ में लेकर ही घर जाना पड़ा। जल संकट की आशंका स्थानीय निवासी बैजनाथ महतो, रामशिष्ठ राम, अशोक महतो और संजय महतो ने बताया कि बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन जल संकट की आशंका अभी भी बनी हुई है। बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *