लिंग बदलते ही दर्द में तड़प रहीं अनाया बांगर, अस्पताल के बेड से लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- जरूरी था क्या…

लिंग बदलते ही दर्द में तड़प रहीं अनाया बांगर, अस्पताल के बेड से लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- जरूरी था क्या…

Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty: शो ‘राइज एंड फॉल’ फेम अनाया बांगर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बड़े बदलाव के बाद रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं। जेंडर परिवर्तन सर्जरी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल के बेड से उठकर मुश्किल से चलती नजर आ रही हैं। भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे से बेटी बनीं अनाया काफी दर्द में हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

आर्यन से अनाया बनीं संजय बांगर की बेटी (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

आर्यन से अनाया बनीं खिलाड़ी ने हाल ही में अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी पूरी करवाई है। ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। लंबे समय से अपने अंदर चल रही पहचान की लड़ाई को उन्होंने खुलकर दुनिया के सामने रखा और अब वो एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

सर्जरी के बाद सामने आए वीडियो में अनाया को नर्स की मदद से धीरे-धीरे चलते देखा जा सकता है। उनके कदम लड़खड़ा रहे हैं और चेहरे पर दर्द साफ झलकता है। हालांकि, इस वीडियो के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह रिकवरी का सामान्य हिस्सा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।

अनाया ने दिया हेल्थ अपडेट (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

अनाया ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें हल्का दर्द और असहजता महसूस हो रही है, लेकिन यह प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बेड रेस्ट के बाद अब वह धीरे-धीरे चलने लगी हैं और आने वाले एक-दो हफ्तों में पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

इस पूरे सफर को साझा करते हुए अनाया ने इसे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार और करीबियों से काफी समर्थन मिला, जिसने उन्हें इस बदलाव को स्वीकारने की ताकत दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी आवाज उठाई और समाज से उन्हें समझने और स्वीकार करने की अपील की।

सोशल मीडिया पर मिलीं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग जहां उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये फैसला जरूरी था। एक यूजर ने लिखा- जब इतना पेन होता है तो ये जरूरी था क्या।

Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty

हालांकि इन प्रतिक्रियाओं के बीच अनाया ने साफ कर दिया है कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था और वह इससे संतुष्ट हैं गौरतलब है कि अनाया पहले क्रिकेट खेलती थीं और अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए उन्होंने भारत और विदेश में घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लिया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियमों के चलते उनके करियर पर भी असर पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपनी असली पहचान को प्राथमिकता दी।

शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आईं अनाया

कुछ समय पहले अनाया ने एमएक्स प्लेयर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया था। शो के दौरान उन्होंने अपने करियर और अनुभवों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *