मोगा के गांव पट्टो हीरा सिंह के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की हत्या के मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे कि सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की 6 मार्च को बाघा पुराना में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू (जैमलवाला), जसनप्रीत सिंह उर्फ जस्सू (चंद पुराना), योगेश शर्मा उर्फ बाहमन (बस्ती गोबिंदगढ़ मोगा) और हरमिंदर सिंह उर्फ हिंदा (जै सिंह वाला) को गिरफ्तार किया था।
सीआईए स्टाफ मोगा ने जम्मू-कश्मीर से पकड़ा बता दे कि सीआईए स्टाफ मोगा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने इन आरोपियों को लेह, जम्मू-कश्मीर से पकड़ा था। पुलिस ने पहले सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया था। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा बाघा पुराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


