Dhurandhar 2 Atif Ahmed: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दशाओं का अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। फिल्म भारत में हुई कई आतंकी घटनाओं से प्रेरित है। इसके साथ ही फिल्म के अधिकतर किरदार असल पात्रों से मेल खाते हैं। ‘धुरंधर 2’ के किरदारों में एक किरदार दिखाया गया है, ‘अतीफ अहमद’। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अतीफ अहमद का किरदार उत्तर प्रदेश के कुख्यात बाहुबली ‘अतीक अहमद’ से मेल खाता है, जिसकी शक्ल-सूरत माफिया अतीक अहमद से काफी मिलती-जुलती है। ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद से उत्तरप्रदेश का ये गैंगस्टर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

‘धुरंधर 2’ की शुरुआत में अतीफ अहमद को दिखाया जाता है और उसके बाद फिल्म को क्लाइमेक्स भी अतीफ अहमद के किरदार से ही शुरू होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जेल में बैठकर यह बाहुबली अपना साम्राज्य चलाता था और कैसे उसका अंत हुआ। फिल्म के एक सीन में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) कहता है, ‘जब तक आतिफ अहमद है, जेल में हो या बाहर, सब संभाल लेगा।’ इससे ही समझा जा सकता है कि फिल्म में अतीफ का किरदार कितना महत्वपूर्ण है फिल्म के लिए।
किसने निभाया ‘धुरंधर 2’ अतीफ अहमद का किरदार (Dhurandhar 2 Atif Ahmed)
‘धुरंधर द रिवेंज’ का एक अहम किरदार अतीफ अहमद को पर्दे पर एक्टर सलीम सिद्दीकी ने जीवंत कर दिखाया है। मूवी में साफ दिखाया गया है कि यूपी के माफिया के तौर पर अतीक की भूमिका प्रदेश की राजनीति में कितनी बड़ी थी और कैसे पूरे राज्य पर उसका कंट्रोल चलता था। अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर सलीम सिद्दीकी ने अतीफ अहमद के किरदार में जान फूंक दी है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं उनके लुक, बात करने का तरीका, पहनावा, चाल-ढाल और बोली को देखने के बाद असली अतीक और सिनेमा के अतीफ में फर्क कर पाना आसान नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सलीम सिद्दीकी दिल्ली बेस्ड थिएटर आर्टिस्ट रहे हैं और काफी लम्बे समय से सिनेमा में एक्टिव हैं। सलीम सिद्दकी, विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’, ‘इंडिया लॉकडाउन’ और ‘रक्षा बंधन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग से सलीम नहीं लोगों का ध्यान खींचा है और लोग सोशल मीडिया पर जानकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं।
कौन था असली अतीक अहमद (Who was Atiq Ahmed)
अतीक अहमद का जन्म 1962 में प्रयागराज के एक तांगा चलाने वाले के घर में हुआ था। केवल 17 साल की उम्र में पहली बार अतीक पर हत्या करने का आरोप लगा था। इसके बाद इस माफिया के नाम पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो गए, जिनमें हत्या, अपहरण, रंगदारी और जमीन कब्जाना आदि मामले थे अतीक का गिरोह ‘गैंग आईएस-227’ के नाम से काम करता था। 1989 में राजनीति में कदम रखने वाला ये कुख्यात गैंगस्टर अतीक पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से सांसद रहा। बता दें कि साल 2023 में अतीक अहमद को अज्ञात हमलावरों ने मीडिया के सामने सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
अतीक अहमद का अंत और फिल्म का क्लाइमेक्स (Dhurandhar 2 Climax Scene)
असलियत में अतीक अहमद का अंत 15 अप्रैल 2023 को हुआ, जब पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय कैमरों के सामने उसे और उसके भाई अशरफ को गोलियों से भून दिया गया। वहीं, ‘धुरंधर-2’ में ‘अतीफ अहमद’ की मौत को एक गैंगवार नहीं, बल्कि एक बड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन का हिस्सा बताया गया है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अतीफ के किरदार को अंतरराष्ट्रीय साजिशों और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से जोड़कर दिखाया ताकि फिल्म में दर्शकों को और ज्यादा रोमांच मिले।


