‘गश्ती बढ़ाएं-अफवाहों पर रहे कड़ी नजर’-DIG:मधुबनी में ईद-रामनवमी पर पुलिस अधिकारियों संग बैठक,SP की पीठ ठोंकी

‘गश्ती बढ़ाएं-अफवाहों पर रहे कड़ी नजर’-DIG:मधुबनी में ईद-रामनवमी पर पुलिस अधिकारियों संग बैठक,SP की पीठ ठोंकी

मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी गुरुवार को मधुबनी पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। डीआईजी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टरों और थाना अध्यक्षों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, गश्ती बढ़ाने और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। पर्वों की तैयारियों के अतिरिक्त, बैठक में जिले की वर्तमान अपराध स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीआईजी मनोज तिवारी ने अपराध नियंत्रण अभियानों की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीआईजी ने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक पाई गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में, डीआईजी ने सभी अधिकारियों को आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी गुरुवार को मधुबनी पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। डीआईजी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टरों और थाना अध्यक्षों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, गश्ती बढ़ाने और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। पर्वों की तैयारियों के अतिरिक्त, बैठक में जिले की वर्तमान अपराध स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीआईजी मनोज तिवारी ने अपराध नियंत्रण अभियानों की जानकारी ली और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डीआईजी ने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, सभी कार्यों को समय पर पूरा किया जा रहा है और अपराधियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक पाई गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में, डीआईजी ने सभी अधिकारियों को आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *