गयाजी के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर गांव में कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा और युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत ने बताया कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री मायापुर गांव पहुंचेंगे। जहां करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को मिलेगी। जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि टनकुप्पा में बने कृषि से संबंधित भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व समीक्षा भी की जाएगी। जदयू जिला अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में भी हमारे मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को भी नीतीश कुमार जिले को बड़ी सौगात देंगे। इससे जिले के विकास में ओर भी गति आएगी। जदयू नेता व चंदौती प्रखण्ड की प्रमुख सुचिता रंजनी ने बताया कि नीतीश कुमार की ही देन है कि महिलाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत किसी न किसी पद पर आसीन हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आगे भी महिलाओं के हिट के लिए बड़ा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बेशक राज्य सभा ज्जे रहे हैं लेकिन वे वहीं से बिहार की महिलाओं के हित मे काम करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है, वहीं कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। गयाजी के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर गांव में कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इस संबंध में जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा और युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत ने बताया कि समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री मायापुर गांव पहुंचेंगे। जहां करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को मिलेगी। जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया कि टनकुप्पा में बने कृषि से संबंधित भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व समीक्षा भी की जाएगी। जदयू जिला अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में भी हमारे मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को भी नीतीश कुमार जिले को बड़ी सौगात देंगे। इससे जिले के विकास में ओर भी गति आएगी। जदयू नेता व चंदौती प्रखण्ड की प्रमुख सुचिता रंजनी ने बताया कि नीतीश कुमार की ही देन है कि महिलाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत किसी न किसी पद पर आसीन हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री आगे भी महिलाओं के हिट के लिए बड़ा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बेशक राज्य सभा ज्जे रहे हैं लेकिन वे वहीं से बिहार की महिलाओं के हित मे काम करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है, वहीं कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।


