यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा- सोच अच्छी नहीं, छवि धूमिल कर रहें

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा- सोच अच्छी नहीं, छवि धूमिल कर रहें

Higher Education Minister Rajni Tiwari visits Farrukhabad: फर्रुखाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने के लिए इस प्रकार का कृत किया जा रहा है। आज आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय तक की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम किया जा रहा है। जबकि पहले की सरकारों में नकल करने का अधिकार दिया जाता था। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री फर्रुखाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी।‌ उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सवाल पूछना बहुत गलत है।

पंडित शब्द पर पूछे गए सवाल पर दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है। कुछ लोग दूसरों की भावनाओं को आहत करने के लिए इस तरह कार्य करते हैं।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन लोगों की विचारधारा और सोच अच्छी नहीं है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर इस तरह का कार्य कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को बक्सा नहीं जाएगा।

पहले और अब की शिक्षा में काफी अंतर

रजनी तिवारी ने कहा कि आज और पहले की शिक्षा प्रणाली में बहुत अंतर है। आंगनबाड़ी केद्रों से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता काफी अच्छी है। पहले की सरकारों ने नकल का अधिकार दिया था, तब युवाओं को अच्छी शिक्षा देने और भविष्य बेहतर बनाने पर कार्य किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में टीचर और छात्र दोनों दिखाई पड़ते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फर्रुखाबाद पहुंची थीं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *