राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी:9 डिग्री तक गिरा तापमान, हवा ठंडी, जानें- कब तक रहेगा नए सिस्टम का असर

राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी:9 डिग्री तक गिरा तापमान, हवा ठंडी, जानें- कब तक रहेगा नए सिस्टम का असर

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के साथ ही राजस्थान का मौसम बदल गया। गुरुवार को डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में भी ठंडक है। बदले मौसम का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को 5 से ज्यादा जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई। इस कारण तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। सीकर में गिरे ओले के कारण हल्की ठंड महसूस हुई। 40KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली झुंझुनूं, चूरू में तूफानी बारिश हुई। यहां करीब 30 से 40KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली और तेज बरसात हुई। झुंझुनूं, अलवर, जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा, अजमेर में भी देर शाम घने बादल छाए और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का सर्वाधिक असर बुधवार देर रात से 20 मार्च तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के एरिया में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश, तेज आंधी चलने के साथ कई स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये यहां के सामान्य तापमान से 9 डिग्री नीचे रहा। जबकि गंगानगर में 23.7 (7.8 डिग्री नीचे) बीकानेर में 27.9 (6.1 डिग्री नीचे) डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *