निगम 1150 करोड़ का बजट पेश करेगा, पहले से 115 करोड़ ज्यादा

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम लुधियाना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1150 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार कर लिया है। हालांकि इस पर फाइनल मोहर अभी लगनी बाकी है। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, सड़कों के रखरखाव और स्वच्छता प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसी तहत इस बार पिछले साल के मुकाबले 115 करोड़ रुपए बजट में अधिक रखे गए हैं। पिछले साल 1035 करोड़ रुपए तय किया गया था। सूत्रों मुताबिक इस बार पेश होने वाले बजट में निगम को होने वाली कुल 1150 करोड़ की आय में सबसे बड़ा योगदान जीएसटी का है, जिससे 750 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। वहीं बाकी का पैसा प्रॉपर्टी टैक्स/हाउस टैक्स, पानी और सीवरेज, बिल्डिंग फीस और नक्शा पासिंग, बिजली खपत पर म्युनिसिपल टैक्स ,विज्ञापन टैक्स से आएगा। इसके लिए भी टारगेट अलग-अलग ब्रांच के तय किए जाएंगे। वहीं, विकास कार्यों के लिए 36.43% करोड़ का प्रावधान इस बजट में रखा जाने वाला है। जैसे सड़कों और गलियों का निर्माण/रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, पार्कों का रखरखाव, बुड्ढा नाला और सीवरेज लाइन की सफाई, स्टॉर्म वाटर और ट्यूबवेल पर खर्च होगा। वहीं, बाकी का सारा पैसा निगम के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और प्रशासनिक खर्चों के खर्च होने वाला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *