वाराणसी के विभिन्न थानों में तैनानी के दौरान अपनी कारगुजारियों से चर्चा में रहने वाले इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर फिर रडार पर हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की शिकायतों के बीच इंस्पेक्टर चौबेपुर पर अब कोर्ट में अभियोजन अधिकारी का अपमान करने का आरोप लगा है। एसएचओ चौबेपुर ने कोर्ट में पहुंचकर अभियोजन अधिकारी की अनदेखी की और कोर्ट में उनका अभिवादन नहीं किया। इंस्पेक्टर पे ग्रेड से उच्च वेतनमान वाले अधिकारी के पास जाकर उनको आदेशात्मक भाव से संवाद किया। इससे खफा अभियोजन अधिकारी ने अंकित कुमार सिंह ने डीसीपी से शिकायत की है। अभियोजन अधिकारी ने डीसीपी से संबंधित इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर पर कार्रवाई की मांग करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। वहीं डीजीसी समेत न्यायिक अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। एसएचओ के व्यवहार के बाद वकीलों में भी आक्रोश है।
पहले जानिए कोर्ट में इंस्पेक्टर का दुस्साहस…


