Dhurandhar 2 X Review: बड़े साहब को देख हक्के-बक्के रह गए लोग…’धुरंधर 2′ देख क्या बोले यूजर्स?

Dhurandhar 2 X Review: बड़े साहब को देख हक्के-बक्के रह गए लोग…’धुरंधर 2′ देख क्या बोले यूजर्स?

Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म के पेड प्रिव्यू चलने में कुछ कुछ जगहों पर देरी हुई लेकिन बावजूद इसके फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ। फिल्म को देखने हजारों की संख्या में लोग आए। चलिए जानते हैं फिल्म देखने के बाद एक्स पर लोगों ने क्या कुछ कहा है।

‘धुरंधर 2 देखने के बाद क्या बोले दर्शक? (Dhurandhar 2 X Review)

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को देखने के बाद लोगों की ओर से लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद कहा- ‘धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के पहले 15 मिनट सीधे-सीधे ऑस्कर के काबिल हैं, यार। काश मैं बचपन से ही आपका फैन रहा होता।’

एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट से 5 गुना ज्यादा खौफनाक और हिंसक है। वो कुख्यात फुटबॉल वाला सीन भी इसमें मौजूद है!

कई जगह हुआ विवाद

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले जहां एक तरफ जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक मल्टीप्लेक्स के बाहर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब अचानक फिल्म के शोज रद्द होने की खबर सामने आई।

सिनेमा हॉल के बाहर मचा हड़कंप (Dhurandhar 2 Show Cancellation)

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दर्शकों को पता चला कि उनका शो कैंसिल कर दिया गया है, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। INOX जनकपुरी के बाहर बड़ी संख्या में जमा भीड़ ने सिनेमा प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

टिकट लेकर पहुंचे दर्शकों को झटका (Dhurandhar 2 Show Cancellation)

फिल्म के पेड प्रिव्यू के लिए लोगों ने पहले ही टिकट बुक कर रखे थे। कई दर्शक खास तौर पर फिल्म का फर्स्ट डे एक्सपीरियंस लेने पहुंचे थे, लेकिन शोज के कैंसिल होने और कुछ जगहों पर देरी से शुरू होने की वजह से उन्हें निराशा हाथ लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *