Renault Duster 2026 vs Hyundai Creta: भारतीय ऑटो बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में लंबे समय से Hyundai Creta का दबदबा रहा है, लेकिन अब Renault ने नई Duster 2026 के साथ मजबूत वापसी की है। 17 मार्च 2026 को लॉन्च हुई नई Duster ने सीधे Creta को चुनौती दी है, जिससे ग्राहकों के लिए विकल्प और भी दिलचस्प हो गए हैं।
Renault Duster 2026 vs Hyundai Creta Price Comparison: कीमत का अंतर
Renault Duster 2026 की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख से 18.49 लाख के बीच रखी गई है, जबकि हुंडई क्रेटा 10.79 लाख से 20.20 लाख तक जाती है। दोनों SUV लगभग समान प्राइस रेंज में आती हैं, लेकिन Creta के टॉप वेरिएंट थोड़े महंगे हैं। ऐसे में बजट के हिसाब से डस्टर थोड़ी किफायती विकल्प बन सकती है।
Renault Duster 2026 vs Hyundai Creta Engine Details: इंजन और परफॉर्मेंस
Renault Duster 2026 में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (लगभग 161bhp) और 1.0 लीटर टर्बो इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं Hyundai Creta में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (158bhp) और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। Creta यहां ज्यादा इंजन विकल्प देकर बढ़त बनाती है, खासकर डीजल चाहने वालों के लिए। ट्रांसमिशन में भी Creta ज्यादा विकल्प देती है जैसे मैनुअल, IVT, DCT और ऑटोमैटिक, जबकि Duster में मैनुअल और DCT विकल्प हैं। हालांकि, Duster का टर्बो इंजन ऑफ रोडिंग और पावर के मामले में मजबूत माना जा रहा है।
Comparison: फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई Duster में 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले और 10.1 इंच टचस्क्रीन के साथ गूगल सपोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी ओर Creta में ड्यूल 10.25 इंच स्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम, BlueLink कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और 8 वे पावर ड्राइवर सीट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कम्फर्ट के मामले में दोनों SUV लगभग बराबरी पर हैं, लेकिन Creta की टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स थोड़े ज्यादा एडवांस माने जाते हैं।
Renault Duster 2026 vs Hyundai Creta Safety: मजबूत बॉडी या स्मार्ट सिस्टम?
सेफ्टी के मामले में दोनों SUV में 2 ADAS, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। Duster में 212mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो खराब सड़कों के लिए बेहतर है, जबकि Creta में 190mm क्लियरेंस है। डिजाइन की बात करें तो Duster ज्यादा रफ एंड टफ SUV लुक देती है, जबकि Creta एक मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है। बूट स्पेस में Duster (518 लीटर) Creta (433 लीटर) से आगे है, जो लंबी यात्राओं के लिए फायदेमंद है।
अगर आप पावर, ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत SUV लुक चाहते हैं तो Renault Duster 2026 बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं फीचर्स, टेक्नोलॉजी और इंजन वेरायटी के लिए Hyundai Creta अभी भी मजबूत दावेदार बनी हुई है।


