Stock Market: भारी बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, IT और ऑटो शेयरों में बड़ी तेजी, उधर लुढ़क गए ये स्टॉक्स

Stock Market: भारी बढ़त लेकर बंद हुआ मार्केट, IT और ऑटो शेयरों में बड़ी तेजी, उधर लुढ़क गए ये स्टॉक्स

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.83 फीसदी या 633 अंक की बढ़त के साथ 76,704 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.83 फीसदी या 196 अंक की बढ़त के साथ 23,777 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी इटरनल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में दर्ज हुई है। इसके अलावा, एचसीएल टेक, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, एयरटेल, टाइटन, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, बीईएल, एसबीआई और मारुति के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। इससे इतर एनटीपीसी, एचयूएल, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

PC: BSE

इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

PC: NSE

इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

PC: NSE

आईटी और मीडिया स्टॉक्स उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 3.57 फीसदी और निफ्टी आईटी में 2.72 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.86 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.83 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.83 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.90 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.71 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.58 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.11 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.23 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.14 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

क्या है इस तेजी की वजह

मार्केट में इस समय शॉर्ट कवरिंग चल रही है। बीते दिनों आई भारी गिरावट से मार्केट में वैल्यूएशन आकर्षक हो गया है। ऐसे में निवेशक क्वालिटी स्टॉक्स खरीद रहे हैं। वहीं, निवेशकों को उम्मीद है कि ईरान-अमेरिका युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी निवेशकों की कुछ चिंता कम हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *