बिना LPG Gas Cylinder KYC नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे फोन से ऐसे करें Aadhar e-KYC

बिना LPG Gas Cylinder KYC नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे फोन से ऐसे करें Aadhar e-KYC

LPG Gas Cylinder KYC: रसोई गैस से जुड़ा एक नया बदलाव सामने आया है। नए नियम के अनुसार LPG सिलेंडर की डिलीवरी से पहले अब उपभोक्ता की e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) जरूरी होगी यानी अगर आपने KYC अपडेट नहीं करवाई है, तो आपको गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी बिना परेशानी के गैस सिलेंडर की डिलीवरी चाहते हैं, तो e-KYC को नजरअंदाज न करें। सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम भी समय-समय पर KYC अपडेट करने की सलाह देती रही हैं।

LPG KYC Rules: क्यों जरूरी हो गया e-KYC?

गैस सब्सिडी और सिलेंडर की सुविधा को लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया हैं। e-KYC होने के बाद गैस सिलेंडर सही और पात्र लोगों तक पहुंच सकेंगे। केवाईसी नहीं होने की वजह से कई बार फर्जी कनेक्शन या गलत जानकारी के कारण सिस्टम में गड़बड़ी हो जाती है। इसी को रोकने के लिए आधार से जुड़ा e-KYC जरूरी किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता की पहचान सही तरीके से हो सके।

Aadhaar Authentication LPG: कैसे होगा KYC अपडेट?

इन आसान स्टेप्स से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से KYC की जा सकती है।

ऑनलाइन तरीका:

  • गैस कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
  • अपने LPG कनेक्शन नंबर से लॉगिन करें
  • आधार नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें

ऑफलाइन तरीका:

  • नजदीकी गैस एजेंसी पर जाएं
  • आधार कार्ड की कॉपी जमा करें
  • एजेंसी आपकी KYC प्रक्रिया पूरी कर देगी

Gas Cylinder Delivery Rule: क्या तुरंत बंद हो जाएगी डिलीवरी?

सबसे जरूरी बात ये है की तुरंत डिलीवरी बंद नहीं की जा रही है। लेकिन जिनकी KYC पूरी नहीं है, उन्हें धीरे-धीरे अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है। अगर समय पर KYC अपडेट नहीं किया गया, तो भविष्य में सिलेंडर की डिलीवरी में देरी या रुकावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *