10 एपिसोड की इस सीरीज ने OTT पर काटी गदर, नेताओं की पोल खुली, मची हलचल

10 एपिसोड की इस सीरीज ने OTT पर काटी गदर, नेताओं की पोल खुली, मची हलचल

Sankalp On OTT Nana Patekar: अगर आप राजनीति से जुड़ी फिल्में और सत्ता के संघर्ष वाली वेबसीरीज के शौकीन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते OTT पर ‘संकल्प’ पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज खूब ट्रेंड में बनी हुई है। बता दें, ये 10 एपिसोड की नई वेब सीरीज ‘संकल्प’ को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया है, जो राजनीति से जुड़ी साजिशों और सत्ता के संघर्षों को बेबाक अंदाज में पेश करती है। साथ ही, इस फिल्म में सस्पेंस, पॉलिटिकल ड्रामा और रोमांच सब कुछ मिलेगा। तो, इस वीकेंड तैयार हो जाइए, एक शानदार एंटरटेनमेंट के लिए।

राजनीति और समाज पर बेस्ड

इस सीरीज को हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर प्रकाश झा ने बनाया है, जिन्होंने पहले भी राजनीति और समाज पर बेस्ड कई सफल फिल्में दी हैं। ‘संकल्प’ एक ऐसा पॉलिटिकल ड्रामा है जो हर एपिसोड में दर्शकों को रोमांच और मजेदार कहानी से बांध कर रखता है। इसमें नेतागिरी, सिस्टम की पोल खोलने और प्रशासनिक तंत्र पर भ्रष्टाचार जैसी सियासी चुनौतियों को उजागर करता है।

इतना ही नहीं, सीरीज में नाना पाटेकर, संजय कपूर और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे टैलेंटेड स्टार्स ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। नाना पाटेकर की एक्टिंग ने पूरी कहानी को दमदार बना दिया है और उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफे भी मिली है।

टॉप ट्रेंडिंग शो का मिला दर्जा

अगर सीरीज की बात करें तो, ‘संकल्प’ को इस समय एमएक्स प्लेयर पर टॉप ट्रेंडिंग शो का दर्जा मिला है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। साथ ही, दर्शकों का कहना है कि ये सीरीज 2026 की सबसे बेहतरीन और पॉलिटिकल थ्रिलर का दमदार कॉम्बों में से एक है।

इस सीरीज में कई जाने-माने स्टार्स मौजूद हैं और इसमें अर्जुन रामपाल लीड रोल में हैं और इनके साथ मनीषा कोइराला और रवीना टंडन जैसी दमदार एक्ट्रेसेस अहम किरदार निभाती हैं। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स भी शामिल हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।

वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए

तो क्या आप इस राजनीति और उससे जुड़े कहानियों के शौकीन हैं, तो ‘संकल्प’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। ये वेब सीरीज न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सोचने को भी मजबूर करती है, तो इसे आपको जरूर देखनी चाहिए, ताकि कानूनी मुद्दे आपके समझ में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *