भागलपुर में बाइक सवार 4 युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा:एक की मौके पर मौत, 3 अन्य रेफर; हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

भागलपुर में बाइक सवार 4 युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा:एक की मौके पर मौत, 3 अन्य रेफर; हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

भागलपुर में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ही बाइक सवार चार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाख़रपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित मुख्य मार्ग की है। मृतक की पहचान बाकरपुर पश्चिमी के रहने वाले प्रकाश मंडल के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार के रूप में की गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, कुचलते हुए निकला ट्रैक्टर बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चारों युवक धनपाल टोला चौक की ओर से आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे सिंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी सुमित ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद राजेश नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। चारों डीजे का काम करते थे। ट्रैक्टर और उसे चला रहे ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना के बाद घायल के परिजन और दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। भागलपुर में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ही बाइक सवार चार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाख़रपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित मुख्य मार्ग की है। मृतक की पहचान बाकरपुर पश्चिमी के रहने वाले प्रकाश मंडल के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार के रूप में की गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे, कुचलते हुए निकला ट्रैक्टर बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चारों युवक धनपाल टोला चौक की ओर से आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे सिंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासी सुमित ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद राजेश नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। चारों डीजे का काम करते थे। ट्रैक्टर और उसे चला रहे ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना के बाद घायल के परिजन और दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *