सरकारी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच हो, यात्रा सुरक्षित हो : डॉ. धर्मशीला

भास्कर न्यूज| दरभंगा बिहार भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने राज्य सभा में सरकारी वाहनों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन बसों और नगर परिवहन सेवाओं की रख-रखाव में लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों, छोटे कस्बों, महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों के लिए ये वाहन ही मुख्य साधन हैं। इसके बावजूद कई जगहों से नियमित फिटनेस जांच और समय पर मरम्मत नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। डॉ. गुप्ता ने हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बस के फर्श में बने छेद से गिरकर एक बच्ची की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि ब्रेक फेल, खराब टायर, वायरिंग में गड़बड़ी और बसों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं। भास्कर न्यूज| दरभंगा बिहार भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने राज्य सभा में सरकारी वाहनों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन बसों और नगर परिवहन सेवाओं की रख-रखाव में लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों, छोटे कस्बों, महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों के लिए ये वाहन ही मुख्य साधन हैं। इसके बावजूद कई जगहों से नियमित फिटनेस जांच और समय पर मरम्मत नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। डॉ. गुप्ता ने हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बस के फर्श में बने छेद से गिरकर एक बच्ची की पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि ब्रेक फेल, खराब टायर, वायरिंग में गड़बड़ी और बसों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *