20 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई:ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

20 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई:ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। कुछ कॉलोनाइजर अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों पर की गई। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल दो की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई दोपहर दो बजे से एक घंटे तक चली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस संबंध में कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण की अनुमति नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *