5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई थी, तो दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर सिमट गई।
NZ vs SA 2nd T20 Highlights: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 68 रन से धमाकेदार जीत हासिल की है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 107 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। बता दें कि पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 91 रन पर ढेर कर शानदार जीत हासिल की थी।
Sports – Patrika | CMS


