करहल विधायक ने शुरू की डिजिटल शिक्षा पहल:पीडीए पाठशाला से ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, गैस और बिजली कटौती पर उठाए सवाल

करहल विधायक ने शुरू की डिजिटल शिक्षा पहल:पीडीए पाठशाला से ग्रामीण बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, गैस और बिजली कटौती पर उठाए सवाल

मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जौराई में ग्रामीण डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीडीए पाठशाला की नई पहल शुरू की गई। इस कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर शिक्षण संस्थान ग्रामीण बच्चों और युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देगा। इस पहल का शुभारंभ मैनपुरी के पूर्व सांसद और करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने किया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए मिशन समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने गांवों में कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल जानकारी के बिना युवा प्रगति नहीं कर सकते। उन्होंने आशा जताई कि इस पहल से ग्रामीण बच्चों को शहरी क्षेत्रों के समान शिक्षा और अवसर मिलेंगे। गैस सिलेंडर की किल्लत पर तीखा हमला कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाजार में सिलेंडर की कमी से लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह सिलेंडर कालाबाजारी में बेचे जा रहे हैं, लेकिन सरकार इस समस्या को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। तेज प्रताप ने लखनऊ का उदाहरण देते हुए बताया कि भाजपा की एक विधायक द्वारा संचालित रसोई भी गैस न मिलने के कारण बंद हो गई। कहा कि यह समस्या केवल शहर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में देखी जा रही है। पंडित समाज से जुड़े प्रश्न पर आपत्ति तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित समाज से संबंधित एक प्रश्न को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अहंकार में हैं और समाज की भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं कर रहे। प्रीपेड बिजली मीटर पर सवाल मैनपुरी में प्रीपेड बिजली मीटर लागू होने के बाद अचानक हजारों घरों की बिजली कटने की घटनाओं पर भी उन्होंने सरकार की योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी और जानकारी के इस तरह की व्यवस्था लागू करना जनता को परेशान करने के समान है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याएं कम करने पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में उल्टा परेशानी बढ़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *