सिरसा में खेत में फसल नष्ट करने पर एक गिरफ्तार:खेत में बना कमरा भी तोड़ा, सामान चुराया; पुलिस कर रही पूछताछ

सिरसा में खेत में फसल नष्ट करने पर एक गिरफ्तार:खेत में बना कमरा भी तोड़ा, सामान चुराया; पुलिस कर रही पूछताछ

सिरसा जिले की डबवाली पुलिस ने गांव अलीकां में गेहूं की खड़ी फसल नष्ट करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलीकां निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना शहर डबवाली में मिठनपुरा निवासी मेहरचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2022-23 में गांव अलीकां में 22 कनाल भूमि खरीदी थी, जिस पर वह खेती कर रहा था और वर्तमान में गेहूं की फसल बोई हुई थी। मेहरचंद के अनुसार, जब वह अपने खेत में पानी लगाने गया तो देखा कि उसकी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया गया था। खेत में बना कमरा भी तोड़ा गया था। इसके अलावा, खेत में लगे सोलर सिस्टम और ट्यूबवेल को नुकसान पहुंचाकर कंट्रोलर, केबल, मोटर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। धमकी देकर कब्जे की कोशिश का आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी समय आरोपी अपने साथियों के साथ वहां आया और जमीन पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। इस शिकायत के आधार पर थाना शहर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3), 324(4), 303(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी जांच से पकड़ा गया आरोपी
जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *