विवाहिता से रेप का आरोपी अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार:पति के जॉब पर जाने के बाद घर में घुसा,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विवाहिता से रेप का आरोपी अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार:पति के जॉब पर जाने के बाद घर में घुसा,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

अलवर शहर में विवाहित के साथ कट्‌टे की नोक पर रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अवैध 312 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पीड़िता (29) ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 12 मार्च को उसका पति जॉब पर गया हुआ था, तभी आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने कमरे में बंद कर उसका मुंह बांध दिया और देशी कट्टे की नोक पर उसका रेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी कई बार उसका रेप कर चुका है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना रखे थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था और जहां भी वह जाती, उसका पीछा करता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का भाई भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और दोनों भाई मिलकर उसे सुसाइड के लिए मजबूर कर रहे थे। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *