Rajasthan Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बस के उड़े परखच्चे; मची चीख-पुकार

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, बस के उड़े परखच्चे; मची चीख-पुकार

Rawatsar Road Accident: हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 घायलों को हनुमानगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 7 बजे रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुआ। बस और ट्रक की आमने—सामने की भिड़ंत में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

5 घायलों की हालत गंभीर

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार और नितेश मोची अस्पताल पहुंचे और घायलों को लेकर डॉक्टरों से बात की।

Hanumangarh Road Accident

बस और ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस के मुताबिक सवारियों से भरी निजी बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। तभी बरमसर के पास मेगा हाईवे पर ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस और ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Hanumangarh Road Accident

हादसे के बाद मची चीख पुकार

हादसे के वक्त अधिकतर सवारियां सो रही थी। तभी तेज धमाके की आवाज से सवारियों की नींद खुल गई। ट्रक से टकराते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायल लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

Hanumangarh Road Accident

मेगा हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब 2 घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *