राजस्व विभाग और हड़ताली अफसरों के बीच वार्ता आज

राजस्व विभाग और हड़ताली अफसरों के बीच वार्ता आज

पटना | राजस्व अधिकारियों के संगठन बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सोमवार को औपचारिक वार्ता करेगा। रविवार को पूरे राज्य के सीओ, आरओ, बंदोबस्त अधिकारियों का पटना में महाजुटान हुआ। इस पर आनन-फानन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मोर्चा के नेताओं को अपने घर पर बुला बैठक की। मोर्चा के नेताओं ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार राजस्व अधिकारियों की मांगें मानने को तैयार है। हालांकि, मोर्चा ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने पर ही काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस वार्ता के बाद पुराना सचिवालय के अधिवेशन भवन में महाजुटान के दौरान संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन की रणनीति पर कोई नया फैसला नहीं लिया। सोमवार को विजय सिन्हा और प्रधान सचिव की बैठक के बाद मोर्चा आगे की रणनीति का खुलासा करेगा। उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक में आनंद, सौरभ, जितेन्द्र और आदित्य शामिल हुए। उधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि 24 घंटे में काम पर लौटने वाले सीओ और राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनकी दोनों हड़ताल अवधि का समायोजन किया जाएगा। पटना | राजस्व अधिकारियों के संगठन बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सोमवार को औपचारिक वार्ता करेगा। रविवार को पूरे राज्य के सीओ, आरओ, बंदोबस्त अधिकारियों का पटना में महाजुटान हुआ। इस पर आनन-फानन में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मोर्चा के नेताओं को अपने घर पर बुला बैठक की। मोर्चा के नेताओं ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार राजस्व अधिकारियों की मांगें मानने को तैयार है। हालांकि, मोर्चा ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने पर ही काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस वार्ता के बाद पुराना सचिवालय के अधिवेशन भवन में महाजुटान के दौरान संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन की रणनीति पर कोई नया फैसला नहीं लिया। सोमवार को विजय सिन्हा और प्रधान सचिव की बैठक के बाद मोर्चा आगे की रणनीति का खुलासा करेगा। उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक में आनंद, सौरभ, जितेन्द्र और आदित्य शामिल हुए। उधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि 24 घंटे में काम पर लौटने वाले सीओ और राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनकी दोनों हड़ताल अवधि का समायोजन किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *