बेहटा में बम विस्फोट की सूचना से हड़कंप:दो पक्षों में विवाद के चलते महौल बिगाड़ने की साजिश, जांच में जुटी टीम

लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के बेहटा गांव में रविवार देर रात विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से इलाके में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर जांच शुरू कर दी है। एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के तालाब के किनारे किसी आराजक तत्व ने महौल खराब करने के लिए सुतली बम गड़वाकर विस्फोट कराया है। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में राजनैतिक प्रतिबध्ता की बात सामने आ रही है। घटना प्रधानी चुनाव के चलते की गई है। गांव में दो पक्ष हैं एक मौजूदा प्रधान विनोद जायसवाल और दूसरा पक्ष दीपक लोधी दोनों के दूसरे की छवि खराब करने के लिए अक्सर ऐसा कर रहे हैं। घटना के बाद जब पुलिस पहुंची है उसके पहले से दीपक लोधी वहां मौजूद थे। जो मौजूदा प्रधान विनोद पर पटाखा बनाने का आरोप लगाया है। पटाखा बनाने के दौरान फटने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर विनोद नहीं मिले। पुलिस टीम जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *